पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिंकू के हत्यारे को पकड़ो, गनमैन को हटाओ

रिंकू के हत्यारे को पकड़ो, गनमैन को हटाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपी कांस्टेबल को जल्द गिरफ्तार करो

कलेक्टर आईजी को दिया ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडलने कलेक्टर आईजी को ज्ञापन दिया। इसमें मुख्य आरोपी गुड्डू कबाड़ी को गिरफ्तार करने, पुलिस चौकी के जवानों पर कार्रवाई करने, घटना की न्यायिक जांच करवाने पीड़ित परिवार को सुरक्षा आर्थिक सहायता प्रदान करने सहित अन्य मांगें शामिल थीं। प्रदर्शन करने वालों में नाथूलाल पहलवान, देवानंद शर्मा, बृजमोहन सैनी, महावीर गुर्जर, पार्षद राकेश पुटरा, महावीर सुमन शामिल थे।

कैथूनमामले में भी ज्ञापन दिया

मालीसैनी समाज ने कैथून में भगवती सुमन की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर भी ज्ञापन दिया। गौरतलब है कि भगवती सुमन की 22 जुलाई को गलाना गांव में चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। तब से पुलिस वारदात को नहीं खोल सकी है। कई बार धरने प्रदर्शन कर लिए, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जल्द वारदात खोलने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

रिंकू हत्याकांड को लेकर माली और सर्व समाज के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। यहां जमकर नारेबाजी भी की।

ग्रामीण एसपी के गनमैन द्वारा बालक को पीटने के मामले में भी लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने आईजी से कार्रवाई की मांग की है।