पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कथा में सजाई कृष्ण रुक्मिणी की झांकी

कथा में सजाई कृष्ण रुक्मिणी की झांकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रोजड़ीरोड नयागांव में एमडी मिशन अस्पताल के प्रांगण में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कथा वाचक वृंदावन के पंडित राहुल पाराशर ने श्री कृष्ण-रुक्मिणी के विवाह के दृश्य का वृतांत सुनाया। तेरा किया शृंगार सांवरे, लगे दूल्हा से तेरा श्रंगार सांवरे..., आज मेरे श्याम की शादी है..., कृष्ण तुम जल्दी आना लगाना मत देरी... आदि भजनों ने वातावरण में भक्तिमय हो गया। विशेष रूप से सजे मंच पर जब जगदम्बा मां पधारीं तो श्रोताओं जयकारे लगाए। मुख्य यजमान राम कुमार दाधीच परिवार ने कृष्ण रुक्मणी की पूजा की। रमेश प्रजापति ने भजनों को प्रस्तुत किया। महाआरती में भाजपा नेता मोहन हूंड, जयेश तिवारी, हरि सिंह सांखला आदि शामिल रहे।

किसानखाद के लिए तरसा : राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज मेहता ने राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज किसान खाद के लिए तरस रहा है तथा लाठियां खाने को मजबूर हो रहा है। सरकार बेपरवाह बनी हुई है। उसे किसानों की कोई चिंता नहीं है। यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान है।

ाान