पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुदाई में मिली सालों पुरानी मुद्राएं

खुदाई में मिली सालों पुरानी मुद्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। कंसुआ के प्राचीन कर्णेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे जीर्णोद्घार और कुंड की साफ-सफाई में मंगलवार को श्रमदान कर रहे युवाओं को सालों पुरानी 8 मुद्राएं मिली हैं। मुद्राएं मिलने के बाद लोगों में श्रमदान के प्रति उत्साह बढ़ गया। यहां पूरे जोश से श्रमदान करने वाले जुटे रहे।

दोपहर बाद श्रमदान के दौरान कुंड की चट्टानों में तांबे और चांदी की मुद्राएं मिली है। तांबे की मुद्राएं करीब 30 से 40 ग्राम की हैं। ये मुद्राएं एकत्रित कर जिला प्रशासन को सौंपी जाएंगी। अभी कुंड में सात-आठ फीट तक गहराई है। जिसमें भी रोजाना श्रमदान जारी रहेगा। कर्णेश्वर महादेव भजन मंडली की ओर से चल रहे इस अभियान में सरकार और आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से बैरुखी होने से अपने स्तर पर कुंड की साफ-सफाई शुरू की है। जिसमें नागरिक सहयोग कर रहे हैं।

(फोटो- कंसुआ के कर्णेश्वर मंदिर में खुदाई के दौरान मिलीं सालों पुरानी मुद्रा)