25 दिसम्बर तक दावों पर आपत्ति
कोटा| नगरपालिकाकैथून, सांगोद, रामगंजमंडी, तहसील लाडपुरा, दीगोद पीपल्दा का सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 में एकत्रित किये गये आंकड़ों का ड्राफ्ट प्रकाशन 5 दिसम्बर को किया जा चुका है। इस संबंध में दावा एवं आपत्तियां 25 दिसंबत तक मांगी गई है। इसके लिए आवेदन पत्र ग्राम पंचायत कार्यालय में निशुल्क उपलब्ध हैं।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक जे.पी. माथुर ने बताया कि दावा एवं आपत्ति 15 से 25 दिसम्बर तक है। इससे संबंधित ग्राम सभा आयोजन की तिथि 10 दिसम्बर निर्धारित है। चार्ज एवं प्रथम अपील अधिकारी उपनिदेशक ने बताया कि नगरपालिका कैथून, सांगोद एवं रामगंजमंडी के लिए संबंधित अधिशाषी अधिकारी को चार्ज अधिकारी तथा संबंधित उपखण्ड अधिकारी को प्रथम अपील अधिकारी नियुक्त किया गया है। लाडपुरा के लिए तहसीलदार लाडपुरा चार्ज अधिकारी तथा सहायक कलक्टर प्रथम अपील अधिकारी, दीगोद एवं पीपल्दा के लिए संबंधित तहसीलदार चार्ज अधिकारी तथा दीगोद के लिए उपखण्ड अधिकारी दीगोद एवं पीपल्दा के लिए उपखण्ड अधिकारी इटावा को प्रथम अपील अधिकारी लगाया गया है।