- Hindi News
- जेसीआई के सदस्यों ने ली नेत्रदान करने की शपथ
जेसीआई के सदस्यों ने ली नेत्रदान करने की शपथ
कोटा| जेसीआईकोटा एवं शाइन इंडिया फाउंडेशन की ओर से नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें चेप्टर के 20 सदस्यों ने नेत्रदान का शपथ-पत्र भरा। अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि जेसीरेट संगीता हाड़ा ने जन्म दिन पर नेत्रदान की शपथ ली। शाइन इंडिया के अध्यक्ष डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि एक नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को दृष्टि मिल सकती है। नेत्रदान की प्रक्रिया सरल होती है। जो मात्र 15-20 मिनट में पूरी हो जाती है।