- Hindi News
- रेलकर्मियों के बच्चों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा स्कॉलरशिप
रेलकर्मियों के बच्चों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा स्कॉलरशिप
कोटा| केन्द्रीयकर्मचारी हित निधि समिति तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये सभी रेल कर्मचारियों के आश्रितों को स्कॉलरशिप देगी।
ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन के सहायक महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने 30 जुलाई को आदेश जारी कर भारतीय रेलवे में कार्यरत 4200 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों के आश्रितों को उच्च तकनीकी, प्रोफेशनल शिक्षा में स्कॉलरशिप देने को कहा था। इससे अधिक ग्रेड पे वाले कर्मचारी के आश्रित वंचित हो रहे थे। महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा था कि तकनीकी शिक्षा में 4200 ग्रेड पे ऊपर के कार्य करने वाले समस्त रेल कर्मचारियों के आश्रित भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनको इस स्कॉलरशिप से वंचित कर दिया गया है। बोर्ड ने मांग को मानते हुए रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर स्थापना वेलफेयर देबाशीष मजूमदार ने सभी महाप्रबंधकों को निर्देश दिए है। जिसमें कहा है कि स्कॉलरशिप स्कीम उच्च तकनीकी/प्रोफेशनल शिक्षा में पढ़ने वाले सभी रेल कर्मचारियों के आश्रितों को इस स्कीम में सम्मिलित जाएं। सहायक महामंत्री एसके भार्गव ने उप मुख्य कार्मिक अधिकारी राजेश वर्मा से नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है।