वाल्मिकि रामायण कथा आज से
कोटा| कोटड़ीनाग-नागिन मंदिर के समीप महर्षि दधीचि धाम में बुधवार से वाल्मिकि रामायण कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगी। कथा में पहले दिन वाल्मीकि-नारद संवाद, लवकुश कथा राम जन्म होगा। इससे पहले गुमानपुरा केनाल रोड स्थित गुजराती समाज भवन से कलश यात्रा निकलेगी। कलश यात्रा में एक हजार से अधिक महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर चलेगी।