पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स हर दिन दस मिनट गीता पढ़ें

स्टूडेंट्स हर दिन दस मिनट गीता पढ़ें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| स्टूडेंट्सअपने लक्ष्य के प्रति सतर्क नहीं होते। उनका ध्यान भटक जाता है। ऐसे में बेहतर परिणामों के लिए उनको हर दिन दस मिनट गीता पढ़नी चाहिए। गीता के ज्ञान से स्टूडेंट्स को एकेडमिक लाइफ में भी फायदा मिलेगा। यह बात इसकान के प्रीचर और काउंसलर चक्रवती दास ने पत्रकारों से कही।

उन्होंने बताया कि कॅरियर प्वाइंट और इसकान की ओर से 17 जनवरी को गीता ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें गीता की शुरुआत छह अध्यायों से सवाल पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए स्टूडेंट्स अपना रजिस्ट्रेशन सीपी टॉवर नंबर एक और अपने स्कूल में करवा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशनके बाद मिलेगी गीता : सीपीके डायरेक्टर प्रमोद माहेश्वरी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करवाने पर स्टूडेंट को उसकी इच्छानुसार हिंदी या अंग्रेजी में गीता उपलब्ध करवाई जाएगी। परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 45 मिनट का होगा। परीक्षा कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से 12वीं वर्ग में होगी। परिणाम 28 फरवरी को जारी किए जाएंगे।

गीताज्ञान के लिए विशेष सेश्न : पहलास्थान हासिल करने वाले को लेपटॉप, दूसरा स्थान हासिल करने वाले मोबाइल फोन, तीसरे स्थान पर आने वाले स्टूडेंट को आइपोड और चौथा पुरस्कार घड़ी होगी। एकेडमिक डायरेक्टर शैलेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्टूडेंट्स को गीता की जानकारी भी मिलेगी।