- Hindi News
- लॉ काॅलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन, जताया विरोध
लॉ काॅलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन, जताया विरोध
कोटा| लॉकॉलेज में अव्यवस्थाओं से खफा छात्रों ने काॅलेज परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। छात्रसंघ महासचिव सरफराज हाशमी ने बताया कि कॉलेज में पानी की व्यवस्था नहीं है। टॉयलेट की सीटें बिजली के तार टूटे पड़े हैं। िजससे कभी भी गंभीर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वहीं, छात्रसंघ सचिवालय टूटी कुर्सी-टेबलों को भर कर कबाड़खाना बना दिया रखा है।