पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा बड़ौदा ट्रेन में महिला का शव मिला

कोटा-बड़ौदा ट्रेन में महिला का शव मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटा-बड़ौदापार्सल ट्रेन में जीआरपी को एक महिला का शव मिला है। जीआरपी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ से कोटा आकर बड़ौदा की ओर जाने वाली ट्रेन के कोच में महिला का शव पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जीआरपी जवान काफी समय बाद मौके पर पहुंचे अौर शव देखकर लौट गए। वे इधर-उधर शव उतारने वाले को तलाश्ने लगे। ट्रेन के रवाना होने का समय हुआ तो जवान दुबारा पहुंचे अौर महिला का शव एमबीएस पोस्टमार्टम रूम भेजा गया। जीआरपी के एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष है। काईवाई में देरी नहीं की गई।

शवकी शिनाख्त: रेलवेलोको लॉबी के पास ट्रेन की चपेट में आने से मरे अधेड़ की पहचान राजेश निवासी रेलवे कॉलोनी के रूप में हुई है। पहचान उसके भाई विनोद ने की है।