सामुदायिक भवनों का किया उद्घाटन
कोटा| रामगंजमंडीविधायक चंद्रकांता मेघवाल ने मंगलवार को सांसद एवं विधायक कोष से ग्राम पंचायत सलावद खुर्द में बने सामुदायिक भवनों का उदघाटन किया। अध्यक्षता कोटा जिला प्रमुख मधु कंवर हाड़ा ने की। खनिज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजयसिंह भदौरिया विशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम में कृषि उपज डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण चौपड़ा, एससी मोर्चा के महामंत्री राजेश मेहरा और शानू भाई सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पंचायतसमिति की सामान्य बैठक कल
कोटा| पंचायतसमिति लाडपुरा की सामान्य बैठक प्रधान कांति गुर्जर की अध्यक्षता में 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे विकास हॉल में होगी। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, महानरेगा एवं विभागों में कामकाज की समीक्षा की जाएगी।