- Hindi News
- सेंड स्टोन निर्यातकों ने टर्मिनल मैनेजर से जताई नाराजगी
सेंड स्टोन निर्यातकों ने टर्मिनल मैनेजर से जताई नाराजगी
सेंडस्टोन के रैक समय पर आईसीडी (अंतरराष्ट्रीय कोनकोर डिपो) से नहीं जाने के कारण परेशान निर्यातकों ने मंगलवार को टर्मिनल मैनेजर के सामने नाराजगी जताई। निर्यातकों ने कहा कि माल की रैक समय पर नहीं लगने से आयातक हमें चीटर समझता है और ऑर्डर कैंसिल करने की धमकी देता है। अगर हमारा माल समय पर नहीं पहुंचा तो चीन हमसे पहले माल की डिलेवरी दे देगा। ऐसे में उनको होने वाले नुकसान की भरपाई कौन करेगा।
निर्यातकों ने टर्मिनल मैनेजर प्रशांत गेहलान से पूछा पिछले 15 दिन से रैक क्यों नहीं लगे। बढ़ा हुआ भाड़ा देने के बावजूद माल आईसीडी से नहीं उठ रहा है। यदि रैक नहीं लग रहे हैं तो उनका माल आईसीडी रोड ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजे। माल समय पर पहुंचे। टर्मिनल मैनेजर ने कहा कि वह रोड ट्रांसपोर्ट का भाड़ा दें तो वह भेज देंगे। इस समय सेंड स्टोन का निर्यात का सीजन शुरू हो चुका है और आईसीडी पर रैक नहीं लगेंगे तो यहां से निर्यात कैसे बढ़ेगा।
क्योंहुई देरी : मैनेजरने बताया कि बीच में गुजरात में मूंदड़ा पोर्ट पर कोयले की लोडिंग हो रही थी, इसलिए आईसीडी को रैक नहीं मिल पाए। इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या के कारण समय पर रैक नहीं लग पाती है। क्योंकि यहां से इंपोर्ट नहीं है, सिर्फ एक्सपोर्ट है। यहां से रैक जाते हैं, आते नहीं, लेकिन निर्यातकों के लिए मंगाने पड़ते हैं।