हार्डकोर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
कोटा| सीआईराजेश मलिक ने बताया कि उद्योग नगर निवासी इमरान बाटली बुधवार को सेवन वंडर्स के पास देशी पिस्टल लेकर घूम रहा था। मुखबिरों की सूचना पर एएसआई बुद्धिप्रकाश नामा वहां गए तो इमरान पुलिस को देख भागने लगा। लेकिन, पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। वो वहां एक आपराधिक योजना बनाने के लिए किसी का इंतजार कर रहा था। एएसआई बुद्धिप्रकाश नामा ने बताया कि इमरान ने वर्ष 2009 में जवाहर नगर में जितेन्द्र तोमर की गोली मारकर हत्या की थी। वहीं, इसने गुमानपुरा में अंकुर श्रीवास्तव का भी मर्डर किया था। इमरान अभी उद्योग नगर की बोम्बे योजना में रह रहा था।