पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटीरियर डेकोरेशन में रहा बदलाव

इंटीरियर डेकोरेशन में रहा बदलाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|गवर्नमेंट महिलापाॅलीटेक्निक कॉलेज की ओर से डीसीएम रोड स्थित साइंस सेंटर में दो दिवसीय इंटीरियर फेस्ट-2015 का बुधवार को समापन हुआ। इंटीरियर डेकोरेशन एक्सपर्ट ने रियल स्टेट, बिल्डर्स और कॉलेज की स्टूडेंट्स को इस प्रोफेशन में रहे बदलाव के बारे में बताया।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट राजस्थान चैप्टर के कोटा सब सेंटर के चेयरमैन बृजेश मुक्तावत ने कहा कि घर के हर कोने को आलीशान लुक देने के लिए लग्जरी इंटीरियर कॉन्सेप्ट को अपनाया जा रहा है। घरों में मिनरल्स, थ्री-डी स्टोन से कई प्रयोग किए जा रहे हैं। किचन, बाथरूम और चिल्ड्रन रूम में इंडियन और इटेलियन स्टोन काम में लिए जा रहे हैं। पेरेंट्स बच्चों की च्वाइस पर घरों में बंक बैड यानी बच्चों के लिए दो अलग-अलग बैड को डिजाइन करवा रहे हैं। एक्सपर्ट आलोक दीक्षित ने इंटीरियर डेकोरेशन कोर्स में थ्री-डी स्टूडियो को शामिल करने की बात कही। प्रिंसिपल जे. के. जैन ने भ्ी संबोधित किया।

डीसीएम रोड स्थित साइंस सेंटर में आयोजित कार्यकम में बोलतीं विशेषज्ञ।

कम्प्यूटर टेबल... सबकुछ

मुक्तावतने कहा कि आज 50 प्रतिशत लोग अपने मकान में इंटीरियर डेकोरेशन में पूरा ध्यान देते हैं। जिसमें भी बच्चों के कमरे में विशेष फोकस रहता है। बैड से लेकर टेबल, आलमारी, कंप्यूटर इसमें खास है।