- Hindi News
- श्रीराम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आलोक बी का किया सम्मान
श्रीराम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आलोक बी का किया सम्मान
कोटा|श्रीराम रेयंसके डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक बी श्रीराम को पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स का अध्यक्ष चुने जाने पर बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में रेयंस के सीईओ केएन राव, वाइस प्रेसीडेंट वीके जेटली, यूनियन के पदाधिकारी श्रीराम सेवक, कैलाश यादव महामंत्री सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
आलोक श्रीराम ने इस अवसर पर कहा कि डीसीएम उद्योग समूह देश में गत 125 वर्ष से भी अधिक समय से है ओर सकारात्मक कार्यप्रणाली में विश्वास रखता है। इसी का परिणाम है कि देशभर में इसके अनेक कारखाने हैं जहां लाखों लोगों को रोजगार मिला है।