पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी ग्रुप के छात्रों के शोधपत्र को माना बेस्ट थीम ऑफ पेपर

मोदी ग्रुप के छात्रों के शोधपत्र को माना बेस्ट थीम ऑफ पेपर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानपुरस्थित आरएन मोदी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र विष्णु कुमार मालवीय प्रीति जैन ने “द इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग इंडिया’ के राजस्थान स्टेट सेंटर द्वारा जयपुर में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस में शोध पत्र प्रस्तुत किए। क्लाउड कंप्यूटिंग बिग डाटा विषय पर आयोजित कांफ्रेंस में विष्णु कुमार मालवीय द्वारा प्रस्तुत शोधपत्र को बेस्ट थीम ऑफ़ पेपर के लिए चुना है।

शोध गाइड डॉ. एनके जोशी और डॉ. बाला बक्श ने बताया सिक्योर एंड सेफ डाटा स्टोरेज ऑन क्लाउड कंप्यूटिंग आज करंट टॉपिक है। इससे समय की बचत डाटा को कही भी कभी भी देखा जा सकता है। वाइस चेयरमैन सुशील मोदी कॉर्पोरेट डायरेक्टर डॉ. वीके सक्सेना भी इस मौके पर मौजूद रहे।