पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपूर्ति सुधरने से देसी घी में गिरावट, खाद्य तेल स्थिर

आपूर्ति सुधरने से देसी घी में गिरावट, खाद्य तेल स्थिर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाहअनाज मंडी में बुधवार को लिवाली के अभाव में धान 1121 और 1509 में 20 से 25 रुपए की मजबूती रही। डेयरियों से आपूर्ति में सुधार से तेल-चीनी बाजार में देसी घी के दाम 40 से 50 रुपए टिन गिर गए।

(भाव प्रति क्विंटल) गेहूं मिल क्वालिटी 1500 से 1535, लोकवन 1500 से 1550, गेहूं पीडी 1550 से 1575, गेहूं टुकड़ी 1550 से 1610, मक्का 1275 से 1291, ज्वार 1402 से 1513 जौ 1671, ग्वार 3690 से 3695 रुपए।

किराना : धनिया बादामी 7000 से 7500, ईगल 7500 से 7800, रंगदार 8000 से 8650, मैथी 4500 रुपए प्रति क्विंटल। धान पूसा-1 1750 से 1875 सुगंधा 1350 से 1525, पूसा-4 2200 से 2481, धान-1509 1800 से 2050 रुपए। दलहन: चना 3101 से 3111, उड़द 4951 से 5582 रुपए, मूंग 4500 से 7254 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 2900 से 3350 सरसों 3072 से 3385, तिल्ली 7351 से 8200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। खाद्य तेल: (प्रति टिन 15 किलो) चंबल 1185 दीपज्योति 1130 शिव ब्रांड 1120, सदाबहार 1120 किरण गोल्ड जार में 1040 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल (15 किलो) शुभम 1320 स्वस्तिक 1320 रुपए प्रति टिन के भाव बोले गए। मूंगफली तेल ट्रक ब्रांड 1640 शुभ लाभ 1510 स्वस्तिक 1530 हनुमान 1485 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी: स्कूटर 835 अशोका 835, अन्य ब्रांड 780 रुपए प्रति टिन (15 लीटर)। शक्कर: 2800 से 2830, गुड़ 3000 से 3400 रुपए प्रति क्विंटल। देसी घी : (प्रति टिन) मिल्क फूड 4970 डेयरी बेस्ट 4430, डेयरी प्योर 4490, पारस प्रीमियम 4350, कृष्णा 4550 माधव 4400 रुपए प्रति टिन के भाव रहे।