शहर में लोगों को पिलाया गया औषधीय काढ़ा
कोटा| आर्यसमाज विज्ञाननगर शाखा की ओर से विज्ञाननगर के मुख्य बाजार में लोगों को औषधीय काढ़ा पिलाया गया। जिला प्रधान अर्जुनदेव चड्ढा ने बताया कि यह काढ़ा स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया रोग, डेंगू सहित सभी प्रकार के मौसमी ज्वर में लाभदायक है। साथ ही डायबिटीज में अत्यंत असरकारी है, उनके अनुसार इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
प्रचार मंत्री अरविंद पाण्डेय ने बताया कि औषधीय काढ़े में गिलोय, नीम, तुलसी, चिरायता, हल्दी, कालीमिर्च, लोंग, गुड़ आदि औषधी मिलाई गईं। शुक्रवार को करीब 1360 नागरिकों ने इसे पिया। पतंजलि योग समिति थर्मल आर्य समाज कुन्हाड़ी की ओर से भी नदी पार क्षेत्र के करीब 10 हजार लोगों को गिलोय का औषधीय काढ़ा पिलाया गया। वहीं तलवंड़ी स्थित वैद्य दाऊउयाल जोशी अस्पताल में भी रोगियों को औषधीय काझ़ा पिलाया गया।
कागज के गिलास में औषधीय काढ़ा पिलाते जिला प्रधान अर्जुन देव चड्ढा।
कागज के गिलासों का ही किया उपयोग
शहरमें चलाए जा रहे भास्कर के अभियान का समर्थन करते हुए आर्य समाज पतंजलि योग समिति की ओर से काढ़ा पिलाने के लिए कागज के गिलासों का ही उपयोग किया गया। पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी पीसी मित्तल ने बताया कि इसके लिए उन्होंने करीब 10 हजार कागज के गिलासों का ही उपयोग किया। जिससे पर्यावरण के साथ-साथ लोगों पर भी प्लास्टिक का दुष्प्रभाव नहीं पड़े।