पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटो में दिखी सड़क किनारे जीवन जीने वालों की कहानी

फोटो में दिखी सड़क किनारे जीवन जीने वालों की कहानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सचेतनसंस्थान की ओर से लाइफ ऑन-द-रोड साइड्स विषय पर आयोजित फोटो और हस्त उत्पाद प्रदर्शनी की शुरुआत कला दीर्घा में हुई। मुख्य अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त प्रेम प्रकाश रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीनियर वीपी डीसीएम केएम टंडन थे।

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 70 फोटो को प्रदर्शित किए गए। जिसमें कोटा, भीलवाड़ा, बारां, जयपुर, भोपाल, दिल्ली और बेंगलूरु सहित अन्य स्थानों से एंट्री आई।

इसमें प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के साथ-साथ स्टूडेंट्स, चित्रकार, शिक्षाविद, वरिष्ठ जन द्वारा भेजे गए फोटो भी शामिल हैं। सभी फोटो में रोड के किनारे जीवन व्यतीत करने वालों के विभिन्न पहलूओं को बताया गया है। इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शनिवार को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा राजकीय बालिका गृह नांता में किशोरी बालिकाओं के साथ किए जा रहे सिलाई कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में बनाए बैग्स, पैन स्टैंड सहित अन्य सामग्रियों को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी रविवार को भी सुबह 8:30 से शाम 7 बजे तक लोगों के लिए खुली रहेगी।

कलादीर्घा में लाइफऑन-द-रोड साइड्स विषय लगाई गईंप्रदर्शनी की फोटो को निहारती महिलाएं।