पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी का आरोपी रिमांड पर

धोखाधड़ी का आरोपी रिमांड पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेकॉलोनी पुलिस ने 75 लाख का भूसा खुर्द-बुर्द करने के मामले में आरोपी सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को 9 फरवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि रंगपुर स्थित सूर्या चंबल पावर लिमिटेड के प्रतिनिधि गिरीश तिवारी ने रंगपुर निवासी सोनू शर्मा, देई निवासी रामावतार और मुकेश अन्य लोगों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद पेश किया था। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट से 9 फरवरी तक रिमांड पर ले लिया है।