- Hindi News
- टाइगर रिजर्व के लिए मांगे थे 924 लाख, मिले 131 लाख रुपए
टाइगर रिजर्व के लिए मांगे थे 924 लाख, मिले 131 लाख रुपए
मुकंदराहिल्स टाइगर रिजर्व के लिए एनटीसीए से डेढ़ साल बाद महज एक करोड़ 31 लाख रुपए का बजट मिला है। जबकि वन्यजीव विभाग ने अपनी वार्षिक कार्य योजना में एनटीसीए को 924 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा था। इससे रिजर्व में होने वाले विकास कार्यों में से महज गिनती के ही काम हो सकेंगे। वार्षिक कार्य योजना (एपीओ) में काॅज -वे, नाकों की दीवारों, बिल्डिंग मरम्मत, जीपीएस, कैमरा ट्रैप, कंप्यूटर, स्टाफ को रिजर्व भत्ता भी इसी मद से मिलेगा। बजट को वित्तीय वर्ष 2015 से पहले खर्च किया जाएगा।
रि-लोकेशनप्लान भी एप्रूव नहीं हुए
इंडिकेटिवऔर रि-लोकेशन प्लान अभी तक एप्रूव नहीं हुए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि यदि अधिकारी बजट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पैरवी करते तो पर्याप्त बजट मिल जाता।
^एनटीसीएसे पहला बजट एक करोड़ 31 लाख रुपए का मिल गया है। इसमें काॅज -वे, नाकों का निर्माण, उपकरण सहित अन्य व्यवस्थाएं होंगी।
-सुनीलचिद्री, उपवनसंरक्षक मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व