दिन में तेज गर्मी, रात को थोड़ी राहत
कोटा. सितंबरमहीना खत्म होने वाला है, लेकिन दोपहर की गर्मी कम नहीं हो रही है। अब भी दोपहर में सूर्य की तल्खी जून जैसी पड़ रही है। हालांकि दिन ढलने के बाद शाम को गर्मी कम हो रही है और रात को हवा में ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि अधिकतम पारा अब भी 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शनिवार को भी सुबह से शाम तक सूर्य की तीखी किरणों ने लोगों को बेहाल किए रखा। अधिकतम तापमान 34.6 न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता सुबह 60 शाम को 49 प्रतिशत रही।