पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज कोटा में जुटेंगे कायस्थ समाजबंधु

आज कोटा में जुटेंगे कायस्थ समाजबंधु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयोजन| दोचरणों में होंगे अधिवेशन, देशभर से आएंगे चित्रांश, तैयारियां पूरी

कायस्थ समाज की ओर से रविवार सुबह 10 बजे से छावनी स्थित एक निजी होटल में दो चरणों में अधिवेशन होगा। जिसमें देशभर से समाजबंधु जुटेंगे। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद की ओर से राष्ट्रीय अधिवेशन और राजस्थान कायस्थ महासभा द्वारा प्रादेशिक अधिवेशन होगा। महंगाई, कानून व्यवस्था, रोजगार, भ्रष्टाचार, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद संभव ने बताया कि अधिवेशन में राष्ट्रीय मुद्दों पर विशेष जोर रहेगा। समाज के बुद्धिजीवियों की राजनीति में भागीदारी के अलावा परिषद की ओर से 13 मुद्दों पर चर्चा होगी। अगले साल जयपुर में अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ होगा। आयोजन अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने बताया कोटा में कायस्थ समाज को छात्रावास के लिए जमीन आवंटन के अलावा समाज को अल्पसंख्यक घोषित करवाने पर जोर दिया जाएगा। परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक गोपाल स्वरूप भटनागर, महामंत्री जुगल किशोर, जयपुर जिलाध्यक्ष केएन माथुर, सहित अन्य समाजबंधु मौजूद रहे।