पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह साल के बच्चे का अपहरण, हत्या

छह साल के बच्चे का अपहरण, हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी/सुकेत| कस्बेमें 6 साल के बच्चे की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार शाम को गायब होने के बाद पूरा रात बच्चा नहीं मिला और मंगलवार को कुछ लोगों ने बताया कि वहीं के बाबू कुम्हार की साइकिल पर बच्चे को देखा गया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी टूट गया और बताया कि रात को ही उसने बच्चे की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके ऊपर पत्थर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बच्चे के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। पुलिस के अनुसार सुकेत निवासी एक व्यक्ति सलावद रोड पर पर कोटा स्टोन की एक फैक्ट्री में परिवार सहित मजदूरी करता है। उसका 6 वर्षीय पुत्र सोमवार शाम करीब पांच बजे खेलते हुए गायब हो गया। परिजनों ने रातभर तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वहीं के दुर्गाशंकर धनराज माली ने परिजनों को बताया कि सोमवार शाम को बच्चे को जुल्मी रोड निवासी बाबू कुम्हार के साथ साइकिल पर बैठे देखा था। शेष| पेज 12

इसपर लोग बाबू के घर पहुंचे और पूछताछ की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर करीब दो बजे लोग उसे पकड़कर थाने ले आए। यहां पुलिस ने सख्ती की, तो बाबू टूट गया। उसने बताया कि बड़ोदिया सलावद के बीच जंगल में ले जाकर रात को ही बच्चे की हत्या कर दी। इस पर पुलिस उसे लेकर घटना स्थल पर पहुंची। वहां कच्ची दीवार के पास झाड़ियों से बच्चे का शव बरामद किया गया। हत्या गर्दन तोड़कर की गई और फिर उस पर पत्थर फेंक दिया गया। वारदात के दौरान बाबू के साथ एक व्यक्ति और था, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को रामगंजमंडी लाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और शाम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना की सूचना पर एएसपी पवन जैन, एसडीएम एसडी मीणा, तहसीलदार अनूप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस लवाजमा भी सुकेत पहुंचा।

नेशनलहाइवे पर लगाया जाम

बालकका शव बरामद होने के बाद शाम को छह बजे परिजनों और लोगों ने नेशनल हाइवे-12 पर जाम लगा दिया। वे बच्चे के परिवार को उचित मुआवजा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। इस पर एएसपी जैन एसडीएम मीणा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर थोड़ी देर बाद जाम खुलवाया। इस दौरान जनसहयोग से एक लाख रुपए परिजनों को देने का आश्वासन दिया गया।



^बालक के पिता की