पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंबुलेंस के दस्तावेज मामले में स्टोर इंचार्ज को भेजा नोटिस

एंबुलेंस के दस्तावेज मामले में स्टोर इंचार्ज को भेजा नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| पौनेचार साल पुरानी एंबुलेंस के कागजात का पता नहीं चलने पर अब अस्पताल अधीक्षक ने स्टोर इंचार्ज को नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे तीन दिन में कागजात के बारे में जवाब देने को कहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर सुशील ने बताया कि अस्पताल में एंबुलेंस होने के बावजूद 15 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर एंबुलेंस लेकर चलाई जा रही थी। जब कागजात तलाशे गए तो ये बात सामने आई कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 9 मार्च 2011 को जो एंबुलेंस दी थी, वो आधुनिक उपकरणों से लैस थी। इस एंबुलेंस से एक साथ चार मरीजों को लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया जा सकता है। कागजात के बारे में स्टोर इंचार्ज से पूछताछ की गई, लेकिन जब संतोषजनक जवाब सामने नहीं मिला तो कागजात दूसरी शाखाओं में भी मालूम किए गए। उनका पता नहीं चल सका। अब कागजात का पता लगाने के उद्देश्य से स्टोर इंचार्ज पृथ्वीराज को नोटिस भेजा है। जिसमें उनसे स्टॉक रजिस्टर कागजात मांगे गए हैं। कागजात नहीं मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।