- Hindi News
- भर्ती के नाम पर 1 लाख हड़पने वाला रिमांड पर
भर्ती के नाम पर 1 लाख हड़पने वाला रिमांड पर
कोटा| दादाबाड़ीपुलिस ने रेलवे ग्रुप डी में भर्ती कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने के मामले में आरोपी रामलडैत शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बुधवार तक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि किशोरपुरा गांव (सुल्तानपुर) निवासी प्रमोद कुमार गोचर ने 28 अगस्त को कोर्ट में रेलवे कॉलोनी बारां निवासी रामलडैत शर्मा के खिलाफ इस्तगासा पेश किया था। जिसमें आरोप लगाया था कि शर्मा ने रेलवे ग्रुप डी में भर्ती कराने के नाम पर उससे एक लाख रुपए ले लिए और उसे भर्ती नहीं करवाया। पुलिस ने इस्तगासे पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को 10 दिसंबर तक के लिए रिमांड पर ले लिया। फरियादी के वकील दिनेश कुमार नामा ने बताया कि आरोपी रेलवे में सरकारी कर्मचारी है।