दो महीने बाद मिली एक महीने की पेंशन
कोटा| संभागके करीब 600 से अधिक रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों को दो महीने के लंबे इंतजार के बाद एक महीने की पेंशन मिली है। अक्टूबर नवंबर में से केवल उन्हें अक्टूबर की पेंशन मिली है। कई चक्कर काटने के बाद उनकी सुनवाई हुई है।
झालावाड़ निवासी अब्दुल अजीज ने बताया कि वे बुकिंग क्लर्क से साढ़े तीन साल पहले रिटायर्ड हुए थे। अक्टूबर और नवंबर की पेंशन नहीं मिल रही थी। कई बार इस संबंध में मुख्य प्रबंधक से संपर्क किया, लेकिन वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देते हैं। पेंशन नहीं मिलने से परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा था। वे बार-बार कोटा झालावाड़ कार्यालय के चक्कर भी काट रहे थे। बुकिंग क्लर्क बृजेश कुमार ने भी बताया कि पेंशन नहीं मिलने से परिवार चलाना भी मुश्किल होने लगा था। उन्हें समझ में नहीं रहा था कि क्या करें। कोटा के अधिकारी मामला जयपुर का बताकर टाल देते थे। अब जब पेंशन आई है तब भी दो महीने की जगह एक महीने की दी है। नवंबर की पेंशन कब मिलेगी। इसका कोई पता नहीं है।