रेलवे स्टेशन पर बनाया नया प्रवेश द्वार
रेलवेस्टेशन के बाहरी क्षेत्र में नया प्रवेश द्वार बनाया गया है। इस पर गोल्डन मिरर पॉलिश से कोटा जंक्शन, प्रवेश निकास अंकित हैं।
सीनियर डीसीएम यशवंत कुमार चौधरी ने बताया कि कोटा जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नम्बर एक की तरफ से शहर की ओर से आने-जाने वाले एप्रोच रोड पर हाल ही में प्रवेश द्वार बनाया गया है। इसकी डिजाइन ड्राइंग मंडल के इंजीनियरों ने तैयार की हैं। इसके बनने से रेलवे की सीमा चिन्हित होगी और इससे अब अनधिकृत फेरी वाले अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। रेलवे ने साढ़े सोलह लाख रुपए खर्च कर मुख्य प्रवेश द्वार, रोशनी की व्यवस्था, डीआरएम कार्यालय बिल्डिंग के दोनों प्रवेश निकास द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया में पौधारोपण के लिए जगह बनाई हैं।