पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 टन वजनी आदिनाथ की प्रतिमा आज होगी स्थापित, दो जंबो क्रेनों की ली जाएगी मदद

50 टन वजनी आदिनाथ की प्रतिमा आज होगी स्थापित, दो जंबो क्रेनों की ली जाएगी मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| सुधासागरजी महाराज के सानिध्य में बुधवार सुबह 10 बजे दादाबाड़ी नसियांजी मंदिर में विधिवत 50 टन वजनी और 17 फीट ऊंची भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा। दिल्ली धौलपुर से दो जंबो क्रेनों इस काम के लिए मंगवाई गईं हैं।

मंदिर समिति के महामंत्री विरेंद्र जैन आदिनाथ ने बताया कि जयपुर में निर्मित बिजौलिया के विशेष पत्थर से निर्मित प्रतिमा को मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित करेंगे। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धौलपुर वाली क्रेन मंगलवार सुबह कोटा पहुंची। प्रतिमा को जिस वेदी पर विराजमान करेंगे वहां पर साधकों द्वारा चांदी के सिक्के अर्पित किए जाएंगे।

समर्पणभाव से ही सच्ची भक्ति संभवः श्रीदिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति कोटा की ओर से आरएसी मैदान में चल रही धर्म सभा में सुधा सागरजी महाराज ने कहा कि जीवन में धर्म बहुत जरूरी हैं। समर्पण भाव से ही सच्ची भक्ति संभव हैं। भगवान की भक्ति के मार्ग में अगर सबकुछ न्यौछावर भी करना पड़े तो पीछे नहीं रहना चाहिए। मुनिश्री ने कहा कि जीवन में धर्म संस्कार के साथ-साथ उपकार की प्रवृति भी बेहद जरूरी है। जिस भी व्यक्ति के जीवन में इन बातों का समावेष होता है उनके जीवन में दरिद्रता कभी नहीं आती।

ससंघमंगलप्रवेश कल : मुनिपुंगव सुधा सागर महाराज ससंघ का गुरुवार को सुबह 6.30 बजे नसियां दादाबाड़ी से बसंत विहार मंदिर में मंगल प्रवेश होगा। मुनि के सानिध्य में सुबह 7 बजे अभिषेक शांतिधारा सम्पन्न होगी। इसके बाद तात्या टोपे पार्क अकलंक स्कूल के पास बसंतविहार में सुबह 8 बजे मुनि श्री के मंगल प्रवचन होंगे।

नसियांजी में आदिनाथ की विशाल प्रतिमा को बुधवार सुबह विराजित किया जाएगा। इसके लिए दो जंबो क्रेनें मंगवाई गईं हैं।