वकीलों के चुनाव प्रचार में आई तेजी
कोटा| अभिभाषकपरिषद के 2015 के वार्षिक चुनाव 15 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कराए जाएंगे। चुनाव होने में छह दिन शेष रह गए हैं। इसे लेकर वकीलों के चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वहीं महिला वकील ने मंगलवार को अपना नाम वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के लिए बुधवार को दोपहर 3 बजे तक का समय रखा गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी सलीम खान ने बताया कि महिला वकील अनिता वर्मा ने उपाध्यक्ष और पुस्तकालय सचिव पद से अपने नामांकन वापस ले लिए। अब 23 नामांकन शेष रह गए हैं। वकीलों की सिम्पोजियम 12 दिसंबर को कोर्ट परिसर के लाल चौक में आयोजित की जाएगी। नाम वापसी के बाद 10 दिसंबर को दोपहर 3 बजे बाद विभिन्न प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
अभिभाषक परिषद के चुनाव में प्रचार करते प्रत्याशी।