पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राइट साइड में मिला युवक का दिल

राइट साइड में मिला युवक का दिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटाके न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हार्ट की मिरर इमेज का एक और मामला सामने आया है। अकलेरा निवासी 18 साल के युवक की स्वास्थ्य जांच के बाद उसका दिल लेफ्ट की जगह राइट साइड में पाया गया। यह युवक एक माह पहले खांसी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था। चार दिन पहले ही इसको अस्पताल से छुट्टी दी गई है। डॉक्टर्स के अनुसार ऐसे मामले काफी कम ही सामने आते हैं। मरीज की खांसी की शिकायत लंबे समय तक दूर नहीं होने के कारण उसके चेस्ट और नाक का सीटी स्कैन करवाया गया। इसमें मिरर इमेज होने का तथ्य सामने आया है।

श्वास रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना ने बताया कि एक माह पहले युवक आया था। शुरुआती इलाज में असर नहीं हुआ तो गहनता से डाइग्नोस करवाया गया। जांच में दिल राइट साइड में पाया गया। जांच में सामने अाया कि मरीज कार्टिजेनेस सिंड्रोम से ग्रसित है। यह सिंड्रोम 24 हजार में से किसी एक को हाेता है। इसमें नाक में बाल नहीं होते। जो धूल और अन्य पदार्थों को फेफड़ों में जाने से रोकते हैं। सिंड्रोम के कारण उसके फेफड़ों में काफी धूल के अंश होने से बार-बार खांसी होती थी। इसका इलाज जारी है। सुधार होने पर उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सिर्फबचाव ही रखना होता है

डाॅ.सक्सेना ने बताया कि आमतौर दिल राइट साइड होने पर भी व्यक्तियों की दिनचर्या सामान्य होती है। लेकिन, सिंड्रोम होने के कारण ऐसे लोगों को अक्सर खांसी और जुकाम की दिक्कत होती है। बचाव के लिए एंट्री बॉयोटिक्स दी जाती है। इंफेक्शन नहीं हो, इसका ध्यान रखने के लिए भी कहा गया है।