पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भवन के लिए नहीं खोजी जमीन तो लैप्स हो जाएंगे 40 लाख

भवन के लिए नहीं खोजी जमीन तो लैप्स हो जाएंगे 40 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| देवस्थानविभाग को पिछले एक साल से नया भवन बनाने के लिए जमीन नहीं मिल रही है। जबकि राज्य सरकार ने इसके लिए 40 लाख रुपए का बजट दिया हुआ है। जमीन नहीं मिलने से अभी तक बजट का उपयोग नहीं हो पा रहा हैं। मार्च से पहले विभाग को जमीन नहीं मिली तो यह राशि भी लैप्स हो जाएगी।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सितंबर 2013 में गोदावरी धाम के पास विभाग की जमीन पर भवन बनवाने की तैयारियां थी, लेकिन यहां लोगों के विरोध के चलते काम शुरू नहीं हो पाया। यहां पर मंदिर के बगल में भवन बनने का विरोध था। अब यूआईटी को जमीन आवंटन के लिए पत्र लिखा हुआ है, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है।

^नयाभवन बनवाने के लिए पिछले साल बजट मिल गया था, लेकिन जमीन नहीं मिल पा रही है। यूआईटी को इस संबंध में नवंबर में पत्र लिखा है। प्रयास कर रहे है कि यूआईटी से जमीन अलॉट हो जाएं। -मुकेश मीना,

इंस्पेक्टर,देवस्थान विभाग

देवस्थान विभाग का कार्यालय लाडपुरा में प्राचीन घुड़साल में चल रहा है।