पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को मिलेगा इंडस्ट्री में काम का प्रैक्टिकल नॉलेज

स्टूडेंट्स को मिलेगा इंडस्ट्री में काम का प्रैक्टिकल नॉलेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटायूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को अब इंडस्ट्री में होने वाले कामों का प्रैक्टिकल नॉलेज भी मिलेगा। स्टूडेंट्स और इंडस्ट्री के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए यूनिवर्सिटी ने स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेस सेल का गठन किया है। यह सेल इंडस्ट्री एक्सपोजर के साथ ही डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी डिजाइन करेगी।

वहीं एनजीओ की विजिट का जिम्मा भी इस सेल को सौंपा गया है। सेल गठित करने का निर्णय पूर्व में आयोजित प्लानिंग बोर्ड की मीटिंग में हुआ था। दिसंबर में इसका गठन कर दिया है। फिजिक्स डिपार्टमेंट के हेड प्रो. एनके जैमन को इसका कॉर्डिनेटर बनाया गया है। कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुक्रति शर्मा को को-कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिजिक्स डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर घनश्याम शर्मा को मेंबर सेक्रेट्री और केमेस्ट्री विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भवानी सिंह को बतौर मेंबर सेल में शामिल किया है। यह कमेटी अनुशासन के संबंध में काम करेगी।