- Hindi News
- सालभर से फरार गैंगरेप का आरोपी जयपुर से पकड़ा
सालभर से फरार गैंगरेप का आरोपी जयपुर से पकड़ा
कोटा| दादाबाड़ीहनुमान बस्ती की महिला को बूंदी ले जाकर गैंगरेप करने का फरार आरोपी सालभर बाद पुलिस के हाथ आया। एसपी द्वारा फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगरेप के आरोपी को जयपुर से पकड़ा है।
डीएसपी राजेंद्र ओझा ने बताया कि 2013 में हनुमान बस्ती में रहने वाले ऑटो चालक की प|ी को तीन जने यह कहकर कोटा से बूंदी ले गए कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बूंदी में उसके साथ गैंगरेप किया और उसका एमएमएस भी बनाया। एमएमएस को उसके पति को दे दिया। इसमें सीकर निवासी सुरेश यादव सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।