चांदी 300, सोना 200 रुपए महंगा
कोटा| शादी-ब्याहकी ग्राहकी निकलने से स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी 300 और सोना 200 रुपए तेज बिका। सर्राफा सूत्रों के अनुसार चांदी 300 रुपए उछल कर 36800 रुपए प्रति किलो रही। सोना 200 रुपए महंगा होकर 26900 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। भाव इस प्रकार रहे-
चांदी टंच 36900, चांदी (999) 36850, सोना शुद्ध 32380 रुपए प्रति तोला, 26900 रुपए प्रति दस ग्राम, केडबरी सोना 31200 रुपए प्रति तोला, 26750 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव रहे।
जयपुरचांदी(999) 36,900, चांदी रिफाइन 36,400 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 26,650 रुपए, सोना जेवराती 25,300 रुपए, वापसी 24,700 रुपए प्रति 10 ग्राम।