सटोरियों के समर्थन से सरसों में तेजी
भामाशाहअनाज मंडी में मंगलवार को सटोरियों के समर्थन से सरसों के भाव 50 से 100 रुपए उछल कर 3400 से 3650 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। सोयाबीन में भी 50 रुपए क्विंटल की तेजी रही। वहीं बिकवाली के दबाव में धनिया 100 से 200 रुपए गिर कर 9000 से 9400 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। तेल-चीनी बाजार में भी वायदा के कारण सरसों तेल 50 रुपए टिन की तेजी पर 1290 रुपए टिन हो गया। मूंगफली तेल एवं सोयाबीन रिफाइंड में 5 से 10 रुपए टिन का सुधार रहा। ग्राहकी कमजोर रहने से शक्कर 20 रुपए क्विंटल गिर कर 2900 से 2940 रुपए प्रति क्विंटल रही। भाव इस प्रकार रहे
(भाव प्रति क्विंटल) गेहूं मिल क्वालिटी 1450 से 1480, लोकवन 1500 से 1560, गेहूं पीडी 1600 से 1750, गेहूं टुकड़ी 1500 से 1560, बाजरा 1150 मक्का 1085 से 1401, ज्वार 1100 से 1361, ग्वार 4100 से 4301 रुपए। किराना : धनिया बादामी 9000 से 9400, ईगल 9200 से 9700, रंगदार 10000 से 10400, मैथी 4300 से 5700 ग्वार 3401 से 4581 रुपए प्रति क्विंटल। धान पूसा-1 1800 से 1950 पूसा-2 1200 से 1660, पूसा-4 2200 से 2525, धान-1509 1800 से 2150 रुपए। दलहन: चना 2400 से 2651, उड़द 4300 से 5200 रुपए, मूंग 6250 से 6990 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 3000 से 3300 सरसों 3400 से 3650, अलसी 3701, तिल्ली 8000 से 9400 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
खाद्य तेल: (प्रति टिन 15 किलो) चंबल 1110 दीपज्योति 1040 शिव ब्रांड 1035, सदाबहार 1030 किरण गोल्ड जार में 950 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल (15 किलो) शुभम 1290 स्वस्तिक 1290 अलसी 1125 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ट्रक ब्रांड 1480 शुभ लाभ 1330 स्वस्तिक 1360 हनुमान 1300, वीर हनुमान 1260 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 830 अशोका 830, अन्य ब्रांड 800 रुपए प्रति टिन (15 लीटर)। शक्कर: 2900 से 2940, गुड 2800 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल।
देसी घी : (प्रति टिन) मिल्क फूड 4940 डेयरी बेस्ट 4470, डेयरी प्योर 4550, पारस प्रीमियम 4500, हरदयाल 4650 माधव 4600 रुपए प्रति टिन के भाव रहे।