उम्मेदगंज पक्षी विहार की होगी मार्किंग
कोटा|वन्यजीव विभागकी ओर से उम्मेदगंज में घोषित पक्षी विहार कंजरवेशन रिजर्व की मार्किंग की जाएगी। विभाग की ओर से पहली बार बाउंड्री की सुरक्षा के लिए 38 पिल्लर्स बनवाएं जाएंगे। वन्यजीव विभाग की ओर से नवंबर 2012 में पक्षी विहार कंजरवेशन घोषित किया था। उपवन संरक्षक राकेश शर्मा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2015 से पहले पूरे करने होंगे।