कोटा को देश में अव्वल बनाएंगे-वर्मा
कोटा| प्रभारीमंत्री बाबूलाल वर्मा ने कोटा को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने के लिए अधिकारियों जनप्रतिनिधियों से मिलकर काम करने का आह्वान किया है। टैगोर हाल में जनप्रतिनिधियों जिलाधिकारियों की ली गई बैठक में मंत्री यह बात कही। बैठक में प्रभारी सचिव आलोक, विधायक प्रहलाद गुंजल विद्याशंकर नंदवाना, कलेक्टर जोगाराम, पुलिस अधीक्षक अमनदीप सिंह राजेन्द्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर बीएल कोठारी सुनीता डागा, इटावा प्रधान, समाजसेवी विजय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रभारी सचिव आलोक ने बैठक में जिले की पांच प्राथमिकताओं पर चर्चा की है। प्रभारी मंत्री ने विधायकों ने सुझाई गई प्राथमिकता तय करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान यहां उन्होंने बिजली अधिकारियों को सड़कों पर केबल्स का ढेर नहीं लगाने को कहा। प्रभारी सचिव ने भामाशाह योजना के नियमों को प्रभावी करने पर जोर दिया। शहर में यातायात दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, स्पीड बेकर्स को तकनीकी मानदंडों के अनुरूप करने, ग्रामीण स्वच्छता पर ध्यान देने, बिजली चोरी रोकने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने भामाशाह योजना की अब तक की उपलब्धियां बताईं।