कोटा| बालाजीधाम मंदिर की डिस्पेंसरी में बुधवार को स्वाइन फ्लू से बचने के लिए काढ़ा पिलाया गया। पार्षद विवेक राजवंशी ने बताया कि इसमें अग्रवाल समाज का योगदान रहा। 600 लोगों ने काढ़ा पिया। इस दौरान विष्णु गोपाल, कैलाश मंगल, हुकुम मंगल समेत अन्य मौजूद थे।