- Hindi News
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन 14 को
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन 14 को
कोटा|प्राइवेट मेडिकलप्रेक्टिशनर्स महासंघ गुप्ता हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन 14 फरवरी को छावनी स्थित पालीवाल कंपाउंड में होगा।
महासंघ के संभागीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद सिद्दीक अंसारी गुप्ता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ आरबी. गुप्ता ने बताया कि पोस्टर का विमोचन विधायक चन्द्रकांता मेघवाल करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमहापौर सुनीता व्यास करेगी। विशिष्ट अतिथि एडीएम सुनीता डागा, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा आईएमए अध्यक्ष डॉ. विजय सरदाना होंगे।
बुधवार को सीडी का विमोचन करते कुलपति और डॉक्टर्स।