छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह स्थगित
कोटा| गवर्नमेंटकॉलेज में गुरुवार को होने वाला छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर दिया गया है।
छात्रसंघ पदाधिकारियों के बीच कार्यक्रम के प्रारूप को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण प्रिंसिपल टीसी लोया ने यह निर्णय लिया है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रेमशंकर मीणा और छात्रसंघ महासचिव बनवरीलाल मेघवाल ने यह कहकर कार्यक्रम का विरोध किया था कि उनको समारोह के संबंध में जानकारी नहीं दी और कॉलेज ने स्वयं के स्तर पर तारीख तय कर दी। उन्होंने आंदोलन और कार्यक्रम के विरोध की भी चेतावनी दी थी। इस कारण यह समारोह स्थगित करना पड़ा।