चुनाव में तोड़ दिया 1 लाख का फर्नीचर
पंचायतराजचुनाव के बाद जेडीबी कॉलेज की फर्नीचर व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव संबंधित काम में कमरों से लेकर फर्नीचर तक में करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जिससे कक्षाओं में छात्राओं को बैठने में दिक्कतें हो रही है। कॉलेज प्रशासन अपने स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटा है।
प्रिंसिपल प्रो. हरिसिंह मीणा ने बताया कि चुनाव में प्रशासन की ओर से हर बार कैंपस का यूज किया जाता है। तो फर्नीचर व्यवस्थित किया जाता है ओर रिपेयर करवाई जाती है। छात्राओं को हर बार कमरों में सिटिंग व्यवस्था में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
^कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विधानसभा, लोकसभा, निगम, दक्षिण विधानसभा और पंचायतराज में जेडीबी कैंपस का उपयोग किया है। जिसमें बड़ी संख्या में फर्नीचर की टूट-फूट हुई है।पंचायत चुनाव में कमरों के कांच और फर्नीचर की टूट-फूट की मरम्मत को लेकर पत्र लिख दिया है। अभी कक्षाएं लगाने में भी कॉलेज प्रशासन को दिक्कतें हो रही है। परीक्षाएं नजदीक होने से छात्राएं परेशान हो रही है। -सीमागर्ग,वाइसप्रिंसिपलजेडीबी
जेडीबी कॉलेज में मतगणना के बाद इस तरह बिखरीं पड़ीं हैं टेबल-कुर्सियां।