- Hindi News
- ट्रेन में ओवरलोडिंग पर 40 हजार का जुर्माना वसूला
ट्रेन में ओवरलोडिंग पर 40 हजार का जुर्माना वसूला
बिना टिकट यात्रा करते 222 यात्रियों को पकड़ा
रेलवेकी संयुक्त टीम ने बुधवार को टिकट चैकिंग अभियान के तहत 28 ट्रेनों की जांच कर बिना टिकट यात्रा करते 222 व्यक्तियों को पकड़ा। इनसे 45 हजार 23 रुपए किराया 57 हजार 635 रुपए जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत 397 प्रकरणों में 1 लाख 70 हजार 388 रुपए वसूले गए हैं। अभियान सुबह 6 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। रेलकर्मियों ने बुकिंग गेट, वीआईपी गेट, फुट ओवरब्रिज, प्लेटफार्म-4 पर आने-जाने वालों को चेक किया। 222 व्यक्तियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। निम्न श्रेणी के टिकट से उच्च श्रेणी में यात्रा करते 129 व्यक्ति पकड़े, जिनसे 54 हजार 995 रुपए वसूले गए।