मौसम- दिनभर बादल, रात का पारा बढ़ा
कोटा| शहरमें बुधवार को बादल छाए रहे और सर्दी का असर कम रहा। चार दिन से अधिकतम तापमान एक जैसा बना होने से मौसम में गर्मी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार शहर के रात के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री पारा बढ़ा है। दिन का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा रात का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज रहा। जबकि एक दिन पहले दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था। शहर के मौसम में सुबह 76 शाम को 49 प्रतिशत नमी रही।