- Hindi News
- योजना पांच करोड़ से नीचे के मामलों के लिए एमेनेस्टी स्कीम
योजना- पांच करोड़ से नीचे के मामलों के लिए एमेनेस्टी स्कीम
कोटा| वाणिज्यिककर विभाग ने बुधवार को पांच करोड़ रुपए से नीचे के पेंडिंग मामलों को निपटाने के लिए एमेनेस्टी स्कीम जारी की है। स्कीम में 31 मार्च तक डीलर आवेदन कर सकते हैं। यह स्कीम उन मामलों पर लागू होगी जिनके लिए कोई कोर्ट केस नहीं चल रहा है। यह दो श्रेणियों में लागू होगी। पहली श्रेणी कोर्ट केसेज की होगी। इसमें 31 दिसंबर 2011 से पहले के मामले शामिल किए गए हैं। दूसरी श्रेणी में वो मामले हैं जिनके लिए कोई कोर्ट केस नहीं चल रहे हैं। इनमें 31 मार्च 2011 से पहले के मामले शामिल हैं।