- Hindi News
- स्टाम्प ड्यूटी का बकाया 14 तक जमा करवाने पर ब्याज पेनल्टी में 75% छूट
स्टाम्प ड्यूटी का बकाया 14 तक जमा करवाने पर ब्याज-पेनल्टी में 75% छूट
कोटा| बकायापंजीयन मुद्रांक शुल्क 14 फरवरी तक जमा कराने पर ब्याज-पेनल्टी पर 75% की छूट रहेगी। 15 फरवरी से 15 मार्च तक यह रियायत 50% ही देय होगी। उप महानिरीक्षक एमआर चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार 16 दिसंबर 2014 तक कलेक्टर मुद्रांक द्वारा निर्णीत और दर्ज विचाराधीन प्रकरणों में यह रियायत निर्धारित है। फरवरी माह में शनिवार 14, 21 28 और मार्च में होली के अवकाश 5 6 मार्च को छोड़कर सभी राजकीय अवकाशों में पंजीयन कार्यालय उप महानिरीक्षक (पंजीयन एवं मुद्रांक) कार्यालय खुले रहेंगे।