- Hindi News
- रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी ने की देहदान की घोषणा
रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी ने की देहदान की घोषणा
कोटा| कोटाके रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी जगमोहन लाल गर्ग (86) ने देहदान की घोषणा की है। यह संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा है कि देहदान करने से पार्थिव देह बच्चों की पढ़ाई के काम तो आएगी ही, अंतिम संस्कार में जलने वाली लकड़ियां भी बचेंगी। गर्ग के मुताबिक, मेरे शरीर का कोई भी अंग यदि किसी के काम आता है तो इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती। दाह संस्कारों में कई टन लकड़ी हर साल जलाई जाती है, पर्यावरण भी दूषित होता है, ऐसे में यदि लोग देहदान के बारे में सोचें तो इससे बचा जा सकता है।