पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 195 पहुंचा, एक महिला की मौत

स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 195 पहुंचा, एक महिला की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। जिले में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू के 195 रोगी हो गए हैं। बुधवार को 32 नए रोगी सामने आए। वहीं, एक पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।

सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि दिल्ली भेजे गए 114 नमूनों में 27 रोगी पॉजिटिव आए हैं। इसमें 24 कोटा के हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज की जांच में 3 रोगी नए आए हैं, इसके अलावा जयपुर से भी जांच में 5 रोगी कोटा के सामने आए हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गिरीश वर्मा ने बताया कि सुधा अस्पताल में भर्ती इंदिरा मार्केट निवासी शांतिबाई पत्नी शंभूदयाल को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। वह पॉजिटिव थी। वहीं, एक दिन पहले अस्पताल में मरने वाली शिमला बाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
810 लोगों को काढ़ा पिलाया
सीएमएचओ डॉ. यादव ने बताया कि दादाबाड़ी डिस्पेंसरी में बुधवार को 810 लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। गुरुवार को रामपुरा अस्पताल में शिविर लगेगा। वहीं, विभाग में बच्चों को देने वाले सीरप खत्म हो गए थे। विभाग ने बूंदी जिले से सीरप मंगवाए हैं।

उपचार के लिए जारी की डीवीडी
वीएमओयू और न्यू मेडिकल कॉलेज की ओर से मिर्गी, लकवा और स्वाइन फ्लू से बचाव और उपचार के संबंध में डीवीडी लांच कर बांटी गई। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मेडिकल एजुकेशन यूनिट के अध्यक्ष विजय सरदाना ने कहा कि सभी को पूरी जानकारी हासिल कर इलाज करना चाहिए। ओपन यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों की भी जिम्मेदारी है कि वह समाज को जागरूक करें।
(फोटो- एमबीएस मेडिकल वार्ड में लगी मरीजों की भीड़।)