पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदीप सुमित को आरोपी बनाने पर बहस पूरी, आदेश 19 को

संदीप सुमित को आरोपी बनाने पर बहस पूरी, आदेश 19 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रुद्राक्षहत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकुर पाड़िया के भाई संदीप पाड़िया सुमित पाड़िया को आरोपी बनाए जाने के लिए लगाए गए प्रार्थना पत्र पर फरियादी पक्ष के वकील द्वारा बुधवार को बहस पूरी हो गई।

साथ ही डीएसपी तृप्ती विजयवर्गीय को भी आरोपी बनाने को लेकर लगाया गया प्रार्थना पत्र कोर्ट से वापस ले लिया। वकील ने बताया कि पूरे दस्तावेज हाथ नहीं लगे हैं। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र पर आदेश सुनाए जाने आरोप पत्र पर बहस के लिए 19 फरवरी की पेशी दी है। तलवंडी निवासी पुनीत हांडा ने सीनियर वकील जमील अहमद एवं हरीशचंद्र शर्मा के जरिए दोनों प्रार्थना पत्र पिछली पेशी पर कोर्ट में पेश किए थे। वकील जमील अहमद ने दोनों भाई के संबंध में लगाए गए प्रार्थना पत्र पर अपनी बहस पूरी की। वहीं आरोपी अंकुर, अनूप करनजीत सिंह को कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत भेजा दिया।