- Hindi News
- कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से लें प्रेरणा
कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से लें प्रेरणा
कोटा। टिपटास्थित पंडित दीनदयाल पार्क में रामपुरा भाजपा मंडल की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल और भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे। इन्होंने मिलकर पार्क में स्थापित पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक गुंजल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पंडित जी के सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लें। समाज के हर तबके के सुख-दुख के हिस्से के भागीदार बनकर उनकी सेवा करें। इसके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने भी उन्हें याद किया।